Nirbhik Nazar

‘जहरीले पति’ की खौफनाक साजिश ! पत्नी और बेटी की हत्या के लिए कमरे में छोड़ा कोबरा, दोनों की मौत, ऐसे चढ़ा हत्थे

गंजम: ओड़िशा के गंजम जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 साल के शख्स को पत्नी और दो साल की बेटी के कमरे में जहरीला सांप छोड़कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के बारे में जानकर आस-पास के लोग हैरान हैं। लोगों को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है।

मामले में पुलिस ने बताया कि घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर कबीसूर्या नगर इलाके के अधेगांव गांव में हुई। आरोपी की पहचान के. गणेश पात्रा के रूप में हुई है। पात्रा का 23 साल की पत्नी के. बसंती पात्रा के साथ विवाद चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी शादी 2020 में हुई थी और उनकी दो साल की बेटी थी।

पूजा की बात कहकर सेपेरे से खरीदा सांप

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर एक सपेरे से सांप खरीदा था। उसने सपेरे से यह कहा था कि वह सांप का इस्तेमाल धार्मिक कामों के लिए करेगा। अधिकारी ने आगे कहा कि पिछले महीने 6 अक्टूबर को वह एक प्लास्टिक के जार में किंग कोबरा सांप लेकर आया और उसे उस कमरे में छोड़ दिया। उस कमरे में उसकी पत्नी और बेटी सोती थीं। उन्होंने बताया कि अगली सुबह सांप के काटने से दोनों की मौत हो गई थी। जबकि आरोपी पात्रा दूसरे कमरे में सोया था।

मामले में गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन आरोपी के ससुर ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी से पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा,‘‘घटना के एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में कुछ देरी हुई। पूछताछ के दौरान शुरुआत में उसने आरोपों से इनकार किया और कहा कि सांप अपने आप कमरे में घुस गया होगा। हालांकि उसने जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *