Nirbhik Nazar

आयुर्वेद विवि मे अरुण त्रिपाठी कार्यवाहक कुलपति नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय मे निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति पद को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल आयुर्वेद निदेशालय में निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

 

इससे पहले आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सुनील जोशी कुलपति की जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनकी नियुक्ति को रद्द करने के निर्देश जारी किए थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *