Nirbhik Nazar

नहीं चलाया पसंद का गाना ! दूल्हा और दुल्हन के परिवार के बीच हुई झड़प, मंडप के युद्ध के मैदान में बदलने का VIDEO आया सामने, देखें…

पुणे : शादी ब्याह में डीजे का एक अहम रोल होता है। कई दफा डीजे ऐसा गाना बजा देता है, जो कईयों को पसंद नहीं आता। ऐसे में शादी में शामिल सारे लोगों की ख्वाहिशों को ध्यान में रखते हुए ही डीजे रखा जाता है। लेकिन हाल ही में इसी डीजे को लेकर दो परिवारों के बीचशादी में लड़ाई का माहौल बन गया। हैरानी की बात है कि ये दोनों परिवार दूल्हा और दुल्हन के ही थे।

मामला पुणे के मोहाली का है, जहां एक हॉल में शादी हो रही थी। लेकिन अचानक ये शादी युद्ध में बदल गई, जब दूल्हा और दुल्हन का ही परिवार आपस में भिड़ गया। जानकारी के मुताबिक ये सब अपनी पसंद का गाना लगवाने को लेकर हुआ। मामला यहां तक आ पहुंचा कि पुलिस को बीच में आना पड़ा। अतिरिक्त जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक विवाह स्थल पर जबरदस्त लड़ाई होती देखी जा सकती है. पुरुषों और महिलाओं को एक-दूसरे को धक्का देते हुए और एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते हुए देखा जाता है, जबकि डरे हुए मेहमान चीखते-चिल्लाते हैं। वीडियो में एक जगह दुल्हन को एक आदमी को धक्का देकर एक तरफ खींचते हुए भी देखा जा सकता है।

कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के लिए थाने ले जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच मामले को लेकर समझौता हो गया। फिलहाल दुल्हा दुल्हन के परिवार के बीच झड़प का ये मामला सुर्खियों में है। पहले भी शादी ब्याह मे इस तरह की झडपों के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार बारातियों में आपस में ही लड़ाई झगड़ा हो जाता है तो कई बार खाने को लेकर लोगों के बीच लड़ाई झगड़े हो जाते हैं। इसी तरह ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *