Nirbhik Nazar

देहरादून कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सीजेआई चंद्रचूड़, कहा- भारत की विविधता में एकता का विशेष महत्व है

देहरादून: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ आज सुबह दिल्ली से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह FRI रवाना हुए. जिसके बाद उन्होंने न्यायमूर्ति के सी धूलिया मेमोरियल लेक्चर और कर्मभूमि फाउंडेशन द्वारा देहरादून फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट में आयोजित निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया.

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने भारत को लेकर रखे अपने विचार

पुरस्कार समारोह के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने भारत को बाकी राष्ट्रों से अलग बनाने वाली विशेषताओं के बारे में अपने विचार रखें. साथ ही कहा कि भारत एक सौभाग्यशाली देश है और यहां रहने वाले लोग भी उतने ही सौभाग्यशाली हैं. भारत के संविधान को एक पवित्र पुस्तक बताते हुए मुख्य न्यायाधीश ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि भारत की विविधता में एकता का विशेष महत्व है और यहां की भाषा और लोग देश को बाकी राष्ट्रों से अलग बनाते हैं.

शाम 4 बजे दिल्ली रवाना हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़

मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे. उनके कार्यक्रम को लेकर मुख्य न्यायाधीश के प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को चकबंदी भी किया गया था. तय कार्यक्रम के अनुसार ही सुबह करीब 8:30 बजे मुख्य न्यायाधीश देहरादून पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने करीब 9:30 बजे फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जबकि उसके बाद वह करीब 4:00 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *