Nirbhik Nazar

शादी के घर में मातम! बारात से कुछ घंटे पहले दुल्हन की बेरहमी से हत्या, चेहरे को भी कुचलने की कोशिश, गाँव वाले भी गमगीन…

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में हुई एक वारदात से हड़कंप मच गया है। यहां एक दुल्हन की बारात आने से कुछ घंटे पहले ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दुल्हन का शव खून से लथपथ हालत में घर के नजदीक की झाड़ियों में मिला है। चौंकाने वाली बात ये भी है कि दुल्हन के चेहरे को कुचलने की कोशिश की गई है।

क्या है पूरा मामला?

मामला गंगानगर के सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव का है। यहां किसान रामचंद्र बंद की 20 साल की बेटी रीना की कल बारात आनी थी। लेकिन शादी के महज एक दिन पहले दुल्हन की हत्या होने से हड़कंप मच गया। दुल्हन का शव घर के नजदीक ही झाड़ियों में मिला।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृत दुल्हन के घर में शादी के फंक्शन चल रहे थे। तमाम मेहमान घर पर थे। देर रात तक घर में नाच-गाना और जश्न का माहौल था। आज सुबह जब लोग सोकर उठे तो दुल्हन रीना घर से गायब थी। रीना की तलाश करने पर घर के नजदीक स्थित बाग में झाड़ियों के बीच खून से लथपथ शव बरामद हुआ। रीना के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं और चेहरे को भी कुचलने की कोशिश की गई है। दुल्हन की हत्या से परिवार और गांव में हड़कंप मचा हुआ है।ये हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ नहीं है। शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया

इस मामले में पुलिस ने 2 टीमों का गठन किया है। युवती और परिवार से जुड़े करीबी पर ही हत्या में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। डीसीपी गंगानगर जोन अभिषेक भारती खुद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *