Nirbhik Nazar

3 राज्यों में करारी हार को लोकसभा चुनाव के लिए शुभ मान रही कांग्रेस ! पढ़ें ट्वीट

नई दिल्ली: कांग्रेस चार विधानसभा चुनावों में 1-3 से भले ही हार गई है लेकिन पार्टी इस हार में भी ‘जीत’ ढूंढ रही है। पार्टी को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश में तो सत्ता विरोधी लहर के बाद भी कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। लेकिन इन सबके बाद भी पार्टी नेता जयराम रमेश इस हार को ‘शुभ’ मान रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को महज 66 सीटें ही मिली जबकि छत्तीसगढ़ में उसे 35 सीटों से संतोष करना पड़ा। राजस्थान में पार्टी को 69 सीटें मिली हैं।

रमेश ने पार्टी की हार पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ठीक 20 साल पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव हारी थी जबकि उसे केवल एकमात्र दिल्ली में ही जीत मिली थी। लेकिन कुछ महीने बाद पार्टी ने जोरदार वापसी की और लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी और केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब रही।’

रमेश ने एक्स पर पोस्ट में आगे लिखा है, ‘यही संयोग हमें उम्मीद और भरोसा देता है कि कांग्रेस अगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी और वापसी करेगी। जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया।’


यही नहीं, रमेश ने आज एक और ट्वीट में पार्टी के वोट शेयर का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि यह सच है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं आए हैं। लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा दूर नहीं है। इस अंतर को मिटाया जा सकता है। ये आंकड़े वापसी के लिए आशा और उम्मीद जगाते हैं। इसके बाद रमेश ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान को वोट शेयर ट्वीट किया है।

छत्तीसगढ़
बीजेपी 46.3%
कांग्रेस 42.2%

मध्य प्रदेश
बीजेपी 48.6%
कांग्रेस 40.4%

राजस्थान
बीजेपी 41.7%
कांग्रेस 39.5%

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *