Nirbhik Nazar

प्राण जाए पर तंबाकू ना जाए…कैसे युवक ने कर दिया खाने के बाद कमाल, देखें वीडियो…

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते हैं. कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद यकीन ही नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है. ऐसा ही एक वीडियो हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. ये वीडियो ऐसे हैं कि अगर आप इन्हें लूप मोड पर भी देखेंगे तो आपको बोरियत महसूस नहीं होगी. ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो कॉमेडी से भरपूर है.

तंबाकू खाते ही आ जाती है एनर्जी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स आता है और दूसरे शख्स को पीटना शुरू कर देता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स काफी देर तक मार रहा है लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शख्स पिटाई कर रहा होता है तो वह चुपचाप पिटाई सह लेता है. इस दौरान आप देखेंगे कि युवक हाथ में कुछ लिए होता है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि युवक के हाथ में तंबाकू है, जो उसे हाथ से गिरने नहीं देता. जर्दा मुंह में डालते ही वह सामने वाले युवक को मारना शुरू कर देता है.

वीडियो को देख लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि दुनिया में तंबाकू से बड़ी कोई चीज नहीं है. ये आज इस वीडियो को देखने के बाद साफ हो गया. एक यूजर ने लिखा कि खैनी ऐसी चीज है जो हर किसी को पागल कर देती है. एक यूजर ने लिखा कि ये खैनी की ताकत है कि ये डालते ही जान लेने लगती है. एक यूजर ने लिखा, वाह क्या बात है? जिस तरह से भाई ने खैनी खाई उससे उसे ताकत मिल गई. वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने मजेदार जवाब दिए हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग दुनिया के लिए लीजेंड होते हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई ने खैनी कहां का है, ये कोई एनर्जी खैनी है?

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *