Nirbhik Nazar

शौचालय की सफाई टंकी में भरी थी शराब… तस्करी का तरीका देख पुलिस अफसर भी हैरान

गोपालगंज: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी के अजब गजब तरीके सामने आ रहे हैं. कभी स्टेबलाइजर, तो कभी गैस सिलेंडर तो कभी बाइक में शराब तस्करी का मामला आ चुका है. अब गोपालगंज जिले में शौचालय की सफाई टंकी से शराब बरामद हुई है. पुलिस ने सफाई टैंक में भरकर लाई जा रही करीब 1080 लीटर विदेशी शराब को पकड़ा है.

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि बैकुंठपुर थाना अंतर्गत 1080 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जो शौचालय साफ करने वाली टंकी के अंदर तहखाना बनाकर लाई जा रही थी. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टंकी की जांच की, जिसमें से शराब बरामद हुई है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ी शराब

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने की पुलिस को खबर मिली थी कि शौचालय की सफाई टंकी में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. इसके बाद पुलिस ने वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान शौचालय सफाई टैंक में छिपाकर रखी गई करीब 1080 लीटर विदेशी शराब मिली.

स्टेबलाइजर व गैस सिलेंडर में भी हो चुकी है शराब तस्करी

इससे पहले स्टेबलाइजर, गैस सिलेंडर, बाइक की टंकी, एंबुलेंस, बोलेरो की हैड लाइट में शराब तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं. लोगों का कहना है कि शराब तस्कर हर बार नए तरीके खोज लेते हैं. इस बार शौचालय की सफाई टंकी में शराब भरकर तस्करी की जा रही थी. बिहार में शराब बंदी के बाद भी यहां शराब माफिया नहीं रुक रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *