Nirbhik Nazar

सीएम पद छोड़कर गांव पहुंचे शिवराज, खेतों में ट्रैक्टर चलाया-बुआई की, देखें Video

भोपाल: मध्य प्रदेश में सीएम पद से शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो चुकी है और मोहन यादव नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। शिवराज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उनका काम है कि वे पार्टी को कुछ लौटाएं। कई दिनों की लंबी व्यस्तता के बाद शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने गांव पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर शिवराज ने अपना अलग अंदाज दिखाया और खेतों में ट्रेक्टर चलाया। इस काम का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

शिवराज ने खेतों में की बुआई

शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेक्टर चलाते हुए वीडियो साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- “अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है, धरती माँ धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की। वह विदिशा जिले में स्थित अपने गांव पहुंचे हैं। उन्होंने किसान भाइयों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की।

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *