Nirbhik Nazar

20 दिसंबर से शुरू होगा कत्यूर महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन; तैयारियां तेज

बागेश्वर। कत्यूर महोत्सव 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने बुधवार को महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समय से आयोजन की व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री महोत्सव का शुभारंभ कर सकते हैं। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं होंगी। बुधवार को जिलाधिकारी अनुराधा पाल गरुड़ पहुंची। उन्होंने कत्यूर महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने की बात की। भकुन खोला मैदान पर तीन दिवसीय महोत्सव होगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करने की संभावना है।

महोत्सव में होंगे रंगारंग कार्यक्रम

महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। भव्य झांकियां निकाली जाएगी। बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो होगा। विभिन्न प्रतियोगिता के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाधिकारी ने महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाए जाने पर बल दिया।

सीएम धामी कर सकते हैं महोत्सव का शुभारंभ

जिलाधिकारी ने कहा कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। लोनिवि भकुनखोला मैदान का समतलीकरण करेगा। मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और गोमती नदी पर अस्थायी पैदल पुल बनाएगा। आम जनता के आने-जाने के लिए सभी रास्तों की साफ-सफाई दुरुस्त रहेगी। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिनमें एकरूपता का ध्यान रखा जाएगा। विद्युत विभाग के साथ ही उरेडा को उचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

रेस्टोरेंट होगा हस्तांतरित

जिलाधिकारी ने बैजनाथ झील के पास बने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। आवश्यक जानकारी ली। पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। रेस्टोरेंट का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग ने किया है।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जर्नाजन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी, इंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार तितिक्षा जोशी आदि उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *