Nirbhik Nazar

‘दादी’ के फोन की बज रही थी घंटी, नातिन ने उठाकर देखा तो उड़े होश; सामने से अश्लील…

आगरा। ताजगंज क्षेत्र की एक 50 साल की विधवा महिला को शोहदा न्यूड होकर वीडियो काल कर अश्लील बातें कर रहा है। पहली बार उसकी 12 साल की नातिन ने कॉल उठाई। इसके बाद लगातार कॉल आने से महिला परेशान हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला शादी समारोह में पूड़ी और अन्य सामान बनाने का काम करती है। पीड़िता ने बताया की 26 नवंबर को उनकी बेटी और 12 साल की नातिन घर आई हुई थी। नातिन उनका मोबाइल फोन लेकर गेम खेल रही थी। इसी दौरान उनके फोन पर एक वीडियो काल आई। नातिन ने काल उठाई तो दूसरी ओर से एक युवक नग्न होकर अश्लील बातें करने लगा। बेटी ने तत्काल नातिन से फोन लेकर काल काट दी और नंबर ब्लाक कर दिया।

बेइज्जती पर आरोपित के बारे में लगाया पता

महिला ने बताया कि बेटी के सामने उनके फोन पर ऐसा वीडियो काल आने पर उन्हें काफी शर्म महसूस हुई। बच्चों के सामने उनके चरित्र पर सवाल उठ गया। इसके बाद उन्होंने नंबर को अनब्लाक कर उसकी प्रोफाइल पिक देखी। कुछ ही देर बाद फिर उसी नंबर से वीडियो काल आने लगी। काल उठाने पर युवक नग्नावस्था में अश्लील बातें करने लगा।

युवक की हुई पहचान

महिला ने बताया की युवक लगातार काल कर रहा है। उसको देख कर वो उसे पहचान गई हैं। युवक पाटम नगर का रहने वाला लुक्का है। उन्होंने उसके परिवार के एक समारोह में काम किया था और वहां मजदूरी को लेकर थोड़ा विवाद हुआ था। उन्होंने पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह से इसकी शिकायत की थी।

मामले पर थाना ताजगंज प्रभारी ने बताया की महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *