Nirbhik Nazar

पढ़िये साध्वी प्राची ने ‘मुस्लिम लड़कियों को क्या सलाह दी ?

पीलीभीत: बीजेपी की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचीं. यहां उन्होंने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि 2024 में मोदी ही आएंगे. गठबंधन कुछ नहीं कर पाएगा. इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम लड़कियों को सलाह देते हुए कहा कि हिंदू लड़को से शादी करो.

साध्वी प्राची ने कृष्ण जन्म भूमि पर बोलते हुए कहा कि लंबी लड़ाई और कुर्बानियों के बाद राम लाल विराजने जा रहे हैं. अब मथुरा की बारी है. कृष्ण जन्म भूमि का वैज्ञानिक सर्वे होना चाहिए. साथ ही संसद में हुई हालिया घटना पर कहा कि ये शर्मनाक है. इसकी जांच चल रही है. बेहद चिंताजनक घटना है. देश की राजधानी वो भी संसद में लोग घुस गए. यह किसकी साजिश हो सकती है, जांच में पता चल जाएगा.

यहां सात फेरों का बंधन, सात जन्मों का बंधन है

वहीं, मुस्लिम लड़कियों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में न तो हलाल है न तीन तलाक. यहां सात फेरों का बंधन, सात जन्मों का बंधन है. अगर किसी को हलाला और तलाक से डर है तो मोस्ट वेलकम. हिंदुओं से शादी करने के बाद बहुत अच्छे से मुस्लिम लड़कियां रह रही हैं. कई लड़कियों से मेरी बात होती है. वो कहती हैं कि हम बहुत खुशनसीब हैं.

प्यार के नाम पर एक साजिश, लव के साथ जिहाद

साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से शादी नहीं करनी चाहिए. उन्हें पता नहीं है कि वहां फरेब है. जिन लोगों को जानवरों से प्यार नहीं हो सकता, वो हिंदू लड़कियों से कैसे प्यार कर सकते हैं. प्यार के नाम पर एक साजिश है. लव के साथ जिहाद चलता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *