Nirbhik Nazar

हथियार के साथ हिरासत में आरोपी : सास पर चली गोली, तो भाग रहे बदमाशों से भिड़ गई बहू; खदेड़कर पकड़ा

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद महिला की पुत्रवधू ने साहस दिखाते हुए गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को खदेड़ कर हथियार के साथ पकड़ लिया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-एक के रजौली बिंद टोली की है। घायल महिला की पहचान शंकर पासवान की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है।

पिस्तौल लेकर भाग रहे थे बदमाश

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनीता देवी अपने घर से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान चमथा रजौली कुर्मा बांध के समीप ही गांव के अमरेश कुमार एवं एक अन्य ने गोली मार दी, जो गोली अनीता देवी के कमर में लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर महिला की पुत्रवधू और स्थानीय लोग जब दौड़े तो दोनों बदमाश वहां से पिस्तौल फेंककर भागने लगे, लेकिन महिला की पुत्रवधू ने जाबांजी दिखाते हुए खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया।

जमीन को लेकर चल रहा है विवाद

इसके बाद दोनों को हथियार सहित बछवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि पांच कट्ठा जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर विवाद करने वाले लोगों की ओर से साजिश कर भाड़े के बदमाशों  से गोली मरवाई है। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए पहले बछवाड़ा सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हथियार के साथ हिरासत में आरोपी

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां से दो आरोपी को हथियार सहित हिरासत में लिया गया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *