Nirbhik Nazar

दुल्हन विदा होकर आई ससुराल, कुछ देर बाद ही छत से लगा दी छलांग; अस्‍पताल में बोली- मेरी मां ने…

जहानाबाद: मखदुमपुर में रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक नई नवेली दुल्हन पहले दिन ही आत्महत्या करने की नीयत से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि लड़की की जान बच गई। लड़की ने ससुराल में रहने से मना कर दिया। लड़की का कहना है कि मेरी मर्जी के बगैर मेरी मां ने जबरदस्ती शादी करा दी। अब वो इस शादी के बंधन में नहीं रहना चाहती है। यह घटना मखदुमपुर डीह मोहल्ले की है। लड़की ने बताया कि वह किसी और से प्रेम करती हैं। उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने दबाव बनाकर जबरदस्ती शादी करा दी।

14 दिसंबर को लड़की के घर गई थी बरात

लड़के के पिता मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि वे अपने बेटे की शादी पटना जिले के सिगोड़ी निवासी गफरुद्दीन अंसारी उर्फ लल्लू की बेटी से की थी। 14 दिसंबर को बरात लेकर सिगोड़ी पहुंचे। शादी के बाद विदाई करा कर दुल्हन को लेकर हमलोग मखदुमपुर अपने घर पहुंचा। कुछ ही घंटे बीतने के बाद लड़की ने आत्महत्या करने की नीयत से मकान से छलांग लगाकर नीचे कूद गई। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए।

लड़की ने ससुराल में रहने से किया मना

इलाज के बाद लड़की को घर लाया गया, जहां लड़की ने साफ तौर पर ससुराल में रहने से मना कर दिया, उसने कहा कि ये शादी उसकी मर्जी के बगैर हुई हैं। इसके बाद लड़के के पिता मोहम्मद तैय्यब ने पुलिस का सहारा लिया और लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *