Nirbhik Nazar

गुप्त बीमारी की दवा लेने आई थी महिला, क्लीनिक के अंदर डॉक्टर ने कर दिया असमत पर हमला…

आगरा: आगरा के पिनाहट कस्बे के राजाखेड़ा मार्ग पर स्थित एक दुकान पर पर गुप्त बीमारी की दवा लेने पहुंची महिला ने झोलाछाप पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जानकारी पर पहुंचे पीड़िता के परिजन ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 26 वर्षीय महिला गुप्त बीमारी का इलाज कराने ननद के यहां आई थी। सोमवार को महिला अपनी ननद के साथ दवा लेने के लिए राजाखेड़ा मार्ग स्थित मार्केट में स्थित एक झोलाछाप के यहां पहुंची थी। आरोप है कि झोलाछाप ने महिला की ननद को दवा लिखकर पर्चा थमा दिया और दुकान से दवा लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद महिला को अकेली देखकर झोलाछाप ने उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद ननद पहुंची तो परिजन को सूचित किया।

मौके पर महिला का पति और अन्य परिजन पहुंच गए। महिला ने घटना बताई तो परिजन ने झोलाछाप की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। हंगामा होता देख लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर झोलाछाप को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। थाना प्रभारी नीरज पंवार का कहना है मामला छेड़छाड़ का लग रहा है। जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *