Nirbhik Nazar

सांगठनिक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए भाजपा ने गठित की प्रदेश स्तरीय टीम

देहरादून : भाजपा ने 5 महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम का गठन किया है । इन सभी अभियानों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार केंद्र को भेजी जाएगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि पार्टी आगामी माह में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत 5 राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है । इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रदेश टीम का गठन किया गया है । इन सभी अभियानों की रूटीन मॉनिटरिंग प्रदेश नेतृत्व द्वारा की जाएगी और लगातार रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगी । गांव चलो अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश संयोजक एवं श्री मुनीश सैनी, श्री गोविंद पिलख्वाल, श्रीपाल राणा को सहसंयोजक बनाया गया है। दीवार लेखन टीम के लिए प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान को प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक के रूप में श्री चंडी प्रसाद भट्ट, श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, श्री दिनेश आर्य को दायित्व सोपा गया है। महिला स्वयं सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के रूप में एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विजय भट्ट एवं सहसंयोजक श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती गीता रावत को नियुक्त किया गया है। पार्टी जॉइनिंग टीम के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी विशेष आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ नेता श्री गोविंद सिंह बिष्ट एवं सहसंयोजक प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बलवंत सिंह भौर्याल, श्रीमती नीरू देवी को बनाया गया है। लाभार्थी संपर्क टीम के प्रदेश संयोजक पार्टी विशेष आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ज्योति प्रसाद गैरोला के साथ सहसंयोजक की जिम्मेदारी श्रीमती विनोद उनियाल, श्री अनिल कपूर डब्बू और श्री शिव सिंह बिष्ट को दी गई है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *