Skip to main content

Nirbhik Nazar

दर्दनाक ! पुलिस से डर कर कुएं मे कूद गए जुआ खेल रहे ग्रामीण, 1 की मौत, तीन घायल, जानें कहाँ का है मामला…

दतिया :  मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया। यहां कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस के आने की जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस गांव में पहुंची तो जुआ खेल रहे लोग अपने बचाव के लिए कुएं में कूद गए। घटना थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा अमलापुरम की है। कुआं में कदूने पर एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।

पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे ग्रामीण

इस हादसे के लिए ग्रामीण पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम को जुआ खेले जाने की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस दल के मौके पर पहुंचने पर जुआ खेल रहे ग्रामीण अपने बचाव के लिए भागे, जिनमें से तीन ग्रामणी कुएं में कूद गए। बाद में इन सभी को बाहर निकाल गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ़ भेजा गया। इनमें से एक की मौत हो गई है और दो घायल हैं।

गुस्से में ग्रामीणों ने पुलिस दल को घेरा

इस हादसे के बाद ग्रामीण गुस्से में आ गए और उन्होंने पुलिस दल को ही घेर लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस जवानों से झूमाझपटी भी की। किसी तरह पुलिस जवानों ने अपनी जान बचाई। इसके लिए पुलिस को एक मकान में शरण लेना पड़ी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *