Nirbhik Nazar

साल के पहले दिन ही उछला सोना, गिर गए चांदी के भाव, जानिए क्या हैं नई कीमतें

नई दिल्ली: साल 2024 के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव (Gold Price Today) सोमवार सुबह बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। 5 फरवरी, 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.20 फीसदी या 129 रुपये की बढ़त के साथ 63,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट है। साल 2024 सोने के लिए एक अच्छा साल रह सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार इस साल सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने से इतर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों (Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 5 मार्च 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.20 फीसदी या 151 रुपये की गिरावट के साथ 74,279 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ बंद हुई थीं। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.56 फीसदी 11.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2071.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.13 फीसदी या 2.63 डॉलर की गिरावट के साथ 2062.98 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की भी वैश्विक कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज हुई। चांदी का वैश्विक वायदा भाव शुक्रवार को 1.17 फीसदी या 0.29 डॉलर की गिरावट के साथ 24.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.75 फीसदी या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

2024 में 72,000 तक जा सकता है सोना

सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन रुक-रुककर गिरावट आने की भी आशंका है। सोने के लिए प्रमुख सपोर्ट लेवल ₹59,500 और ₹58,700 प्रति 10 ग्राम पर आंका गया है। कीमतों में गिरावट खरीदारों को आकर्षित कर सकती है। इससे कीमतें साल 2024 में करीब ₹72,000 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच सकती हैं।

2024 में कहां तक जाएगा चांदी का भाव

मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना हुआ है। साल 2023 में वैश्विक स्तर पर चांदी 20 से 26 डॉलर प्रति औंस के दायरे में ट्रेड करती दिखी है। 26 डॉलर प्रति औंस या ₹78,500 प्रति किलो के स्तर से ऊपर जाने के बाद चांदी में 30 डॉलर प्रति औंस या 85,000-88,000 रुपये प्रति किलोग्राम के लिए एक स्ट्रॉंग मोमेंटम देखने को मिलेगा। चांदी का सपोर्ट लेवल 70,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे नीचे सपोर्ट 66,500 रुपये प्रति किलो पर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *