Nirbhik Nazar

महिला की धारदार हथियार से हत्या कर पति फरार, मां की लाश के पास रोता रहा मासूम

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला को पति ने धारदार हथियार से गोद हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. वहीं, महिला के शव के पास उसका 2 साल के बेटा रो रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और मासूम बच्चे को रिलीफ सेंटर भेज दिया है.

दरअसल, डीएलएफ फेज-3 के एस (S) ब्लॉक के सिक्योरिटी गार्ड ने मकान में बच्चे के रोने की आवाज सुनी. इसके बाद गार्ड कमरे में गया, तो देखा कि एक महिला बेहोश है और चारो तरफ खुन फैला है. साथ ही महिला के पास बच्चा रो रहा है. इसके बाद गार्ड ने मामले की जानकारी गुरुग्राम पुलिस को दी.

शव के पास बैठ कर रो रहा था 2 साल का मासूम

मौके पर जब पहुंची, तो पाया कि एक महिला का शव पड़ा है और 2 साल का मासूम शव के पास बैठ कर रो रहा है. वहीं, पुलिस की शुरुआती तफ़्तीश और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर ने पर पता चला कि शव 23 साल की लक्ष्मी रावत की है, जो अपने पति गौरव शर्मा के साथ इस मकान के फस्ट फ्लोर के कमरे में रह रही थी.

मामले में सभी एंगल से की जा रही हैं जांच

पुलिस की शुरुआती तफ़्तीश में यह भी सामने आया है कि मृतक आगरा की रहने वाली है. फिलहाल, महिला का पति गौरव शर्मा फरार बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही हैं. जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *