Nirbhik Nazar

सोये युवक को अपराधियों ने धारदार हथियार से गला काट कर निर्मम हत्या,मची सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

Kaimur : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां घर में घुस कर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से सोए हुए युवक की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के नुआंव बाजार की है। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। मृतक नुआंव गांव के 20 वर्षीय सूरज गुप्ता बताया जाता है। जो सोमवार की रात घर में खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। जहां अपने कमरे में सोया हुआ था।

इसी रात्रि मे घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से युवक की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी।लेकिन रात में परिवार के लोगो नहीं जानकारी हो पाया।परिवार वालों को मंगलवार की सुबह जब सूरज की घर में गए तो देखा कि सूरज का गला कटा हुआ था और बेड पर खून के छीटे व लथपथ पड़ा था। जिसके बाद घर में परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने हत्या की जानकारी परिजनों से ली।

मामले की जाँच में जुटी हुई है।पुलिस कई बिंदुओं पर जाँच कर रही है। इतना बड़ा निर्मम हत्या के पीछे किसका हाथ है। वही युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वही घटना की सूचना मोहनियां एसडीपीओ रघुनाथ सिंह मृत युवक के घर पहुँचे जहां परिवार वाले से विस्तार घटना की जानकारी प्राप्त की।परिवार वालो को आश्वासन दिया कि जो भी इस घटना में अपराधी शामिल होंगे उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *