Nirbhik Nazar

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक चैंपियन को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मदन कौशिक के खिलाफ बयानबाजी का है आरोप

देहरादून: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। चैंपियन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक मदन कौशिक के खिलाफ बयानबाजी का आरोप है। चैंपियन ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें हराने के लिए कौशिक ने भितरघात किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कौशिक पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन पर सार्वजनिक रूप से टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। भट्ट ने कहा  मैंने पहले भी पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों व पार्टी नेताओं से अनुरोध किया था कि वे सार्वजनिक रूप से ऐसे आचरण या बयानबाजी से बचें जिसकी पार्टी का अनुशासन इजाजत नहीं देता हो। यदि पार्टी के किसी पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात पार्टी फोरम पर रखनी चाहिए। मीडिया के माध्यम से बयानबाजी बिल्कुल उचित नहीं है। भट्ट के मुताबिक, चैंपियन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। चैंपियन ने मसूरी में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया था ि वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान कौशिक ने संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद और उनको हराने के लिए काम किया।


पीछा नहीं छोड़ रहा भाजपा नेताओं का बयान विवाद

भाजपा नेताओं के विवादित बयान पार्टी का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच के विवाद को थामने को तो प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को दखल देना पड़ा था। सरकार के कैबिनेट मंत्री एक वायरल वीडियो को लेकर भी विवादों में आ गए थे। इन्हीं सभी विवादों पर कांग्रेस ने भाजपा के अनुशासन पर सवाल उठाए थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *