Nirbhik Nazar

आयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर, PM की मंत्रियों को दी हिदायत, – ‘आस्था दिखे… एग्रेशन नहीं’

नई दिल्ली : अयोध्या में प्राण- प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है। कैबिनेट बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए है। पीएम ने कहा कि प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आस्था दिखनी चाहिए, न कि किसी तरह का एग्रेशन हो। साथ ही मंत्रियों को बयानबाजी से बचने और मर्यादा का ख्याल रखने को लेकर भी हिदायत दी है।

योगी आदित्यनाथ ने की तैयारियों की समीक्षा

अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी अपने अंतिम दौर में है , ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। आज फिर वह सुबह अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करने के साथ वहीं से ट्रैफिक कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद समारोह की तैयारी में अलग विभागों की भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए। उसके बाद वे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे।

राम उत्सव को भव्य बनाने के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि अपने- अपने क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो। इसका बात का खास ख्याल रखे। अपने- अपने इलाके के लोगों को 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करवाने लाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद दिलाएं।

योगी ने दौरे के दौरान अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर अयोध्या आने वाली राम भक्तों की भीड़ के प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राम उत्सव को बेहद भव्य बनाने के साथ समय से कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *