Nirbhik Nazar

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, निवेश की ग्राउंडिंग समेत कई विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: सीएम पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। गुरुवार को सीएम ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम को बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद भेंट किए। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट–2023 के दौरान निवेश की ग्राउंडिंग के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, सहकारिता से जुड़े सभी सदस्यों के परिवारों की आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा के दृष्टिगत सहकारी किसान समृद्धि कार्ड योजना (नमो सहकारी कवच कार्ड) प्रारंभ करने के विषय में आदरणीय प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया।

सनातन संस्कृति की कीर्ति पताका विश्व पटल पर फहराने वाले, प्रभु श्रीराम के अनन्य उपासक, सशक्त और शक्तिशाली भारत के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया और उन्हें बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद…

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *