Nirbhik Nazar

जर्मन सिंगर ने गाया ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’, पीएम नरेंद्र मोदी ने की तारीफ, सुनें भजन : Video

नई दिल्ली: अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में देशभर से लोगों को निमंत्रण दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इस बीच देश व दुनियाभर से लोग भगवान राम के नाम पर गाने गा रहे हैं। इन गानों को लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किया जा रहा है। नेपाल से लेकर अमेरिका तक हर जगह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर जर्मनी की एक सिंगर के राम भजन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

जर्मन सिंगर की सोशल मीडिया पर तारीफ

इस वीडियो में सिंगर ने ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने राम भजन को लेकर जर्मन सिंगर की तारीफ की है। जर्मन सिंगर का नाम है ‘कैसेंड्रा मे स्पिटमैन’। सोशल मीडिया पर कैसेंड्रा के गाने की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इनमें भी राम बसते हैं। वहीं यूजर्स लगातार ‘जय श्री राम’ लिखते दिखे। बता दें कि बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी भी जर्मन सिंगर कैसेंड्रा के गाने की तारीफ कर चुके हैं। साथ ही अपने मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने इसका जिक्र किया था।

भगवान राम पर गाया गाना

उन्होंने सितंबर 2023 को अपने मन की बात कार्यक्रम में 21 साल की जर्मन सिंगर कैसेंड्रा का जिक्र किया था। बता दें कि कैसेंड्रा अपने आंखों से देख नहीं सकती। लेकिन कई भाषाओं का उन्हें ज्ञान है। वो अलग-अलग भाषाओं में गाना गाती हैं। बीते दिनों कैसेंड्रा ने ‘श्रीहरि स्त्रोतम’ गाया था। वहीं इससे पहले वह शिव तांडव स्त्रोतम, शिव पंचाक्षर स्त्रोतम को भी गाया था। इसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कैसेंड्रा की तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कैसेंड्रा द्वारा गाए गए गानों को अपने कार्यक्रम में जगह दी थी। उन्होंने कहा था कि इतनी सुरीली आवाज और हर शब्द भावनाओं को दर्शाता है। हम ईश्वर के प्रति उनके लगाव को भी महसूस कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह आवाज जर्मनी की एक बेटी की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *