Nirbhik Nazar

चोरों ने मकान में सेंधमारी कर लाखों के गहने व नकदी की हुई चोरी

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

दुर्गावती (कैमूर)- दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम धरहरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा कर भागने मे सफल रहे.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धरहरा निवासी कन्हैया तिवारी के घर के परिजन रोज की तरह भोजन के बाद सो गए. इसी बीच चोरों ने देर रात घर के मेन गेट के बगल में सेंधमारी कर मकान के अंदर घुस गए और घर के अंदर अटैची व बैग में रखा लाखों रुपए के आभूषण सहित 60 हजार रुपया नगदी चुरा कर भाग निकले।

घर से कुछ दूरी पर अटैची खोलकर उसमें रखा जेवरात व नए कपड़े तथा नगदी निकाल लिए. तथा खाली अटैची एवं पुराने कपड़े वहीं छोड़ कर भाग निकले. परिजनों की नींद जब सुबह खुली तो घर के अंदर का दृश्य देखकर परिजन सन्न रह गए .घर के अंदर उनके दो बेटियों का अटैची में रखा आभूषण अटैची समेत गायब थे. जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए.परिजनों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया.इस मामले में कन्हैया तिवारी द्वारा मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *