Nirbhik Nazar

बेटा पहुंचा तो खून से सनी मिली मां, किसने की ब्यूटी पार्लर में घुसकर हत्या ?

नवादा: बिहार के नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने एक ब्यूटी पार्लर में घुस कर पार्लर की संचालिका की कई बार चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, सुदामा नगर मोहल्ले में बदमाशों ने पार्लर में घुसकर पार्लर की संचालिका को चाकू से गोद डाला। मृतक महिला की पहचान राजकुमार प्रसाद की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है। बदमाशों ने महिला के शरीर पर 24 बार वार किए। महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई।

इलाके में फैली सनसनी

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के पति फल बेचने का काम करते हैं।

श्वेता के पति ने की है 2 शादी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्वेता हर रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने ब्यूटी पार्लर गई थी। शाम को खबर मिली की उसकी हत्या कर दी गई है। श्वेता को सबसे पहले लहूलुहान हाल में बेटे ने देखा इसके बाद उसने पिता और मौसेरे भाई को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पहुंचे और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता के पति राजकुमार ने दो शादी की है। श्वेता राजकुमार की पहली पत्नी थी दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी।

तीन छोटे आकार के चाकू और खून लगे कपड़े बरामद

नवादा (सदर) एसडीपीओ अजय प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल से तीन छोटे आकार के चाकू और खून लगे कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। महिला के परिजनों से आरंभिक पूछताछ में और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से कुछ सूत्र हासिल हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *