Nirbhik Nazar

आज विश्व भर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है: डॉ शैलेन्द्र

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकाज में उत्तराखंड के लोग हमेशा आगे रहते हैं। राज्य सरकार द्वारा 22 तारीख को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में अपराहन 2ः30 बजे तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में उत्तराखंड सदन बनाए जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या धाम के समीप जमीन दिए जाने का आग्रह किया था, जमीन उत्तराखंड सरकार को आवंटित हो गई है। उन्होंने कहा करीब तीन एकड़ भूमि पर उत्तराखंडवासियों के लिए भव्य उत्तराखंड सदन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उत्तराखंड सरकार मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर के दर्शन के लिये अयोध्या जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक उत्तराखंडवासी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पूरे धूमधाम से मना रहा है। राज्य के अंदर सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न मंदिरों घाटों में सफाई अभियान एवं भजन कीर्तन चल रहे हैं। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से ही उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के हम तब साक्षी बन रहे हैं, जब पर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई है, देश में जी-20 का सफल आयोजन हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आया है : डॉ शैलेंद्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि आज विश्व भर में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है। लंबे समय के बाद यह दिन आया है जो भावुक करने का क्षण है। अनेक आक्रांताओं ने मंदिर तोड़ कर हमारी संस्कृति और धर्म को नुकसान पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि राममय माहौल का प्रभाव अयोध्या में 104 गांव जो अपने धर्म से विमुख हो गए थे, आज वह अपने धर्म और संस्कृति को लौट रहे हैं और वह कह रहे हैं कि हम भी सूर्यवंशी हैं।

उन्होंने कहा कि ऋषियों मुनियों की ओर से कहा गया कथन आज सही साबित हो रहा। भारत का उत्कर्ष प्रारम्भ हो गया। यह उत्कर्ष अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से दिखने लगा है। इतने प्रतीक्षा और बलिदान के बाद यह समय आया है। इसे हम दिवाली की तरह खुशी मानकर 22 जनवरी को घरों में दीप जलाएं। भगवान राम सबको जोड़ने वाले हैं। अभी के वातावरण में जिन घरों से देवी देवताओं के लिए चित्र निकल गए थे, उनके हर घर में  पूजित अक्षत और चित्र पहुंच रहे हैं। सनातन संस्कृति का गौरव लौट रहा है। हम अपने आराध्य श्रीराम के सम्मान में कोई कमी न छोड़े।

इन जगहों से गुजरी राम शोभा यात्रा-

यह श्रीराम शोभा यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर,गांधी पार्क, क्लॉक टावर, पलटन बाज़ार कोतवाली और आगे से घूम कर वापस डिस्पेंसरी रोड राजीव गांधी काम्प्लेक्स से होते हुए पंचायती मंदिर और फिर रेंजर्स ग्राउंड पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान रास्ते भर व्यापारियों और महिलाओं ने अपने घरों से पुष्प वर्षा औऱ  मिठाई  बांटकर कर स्वागत किया।

टपकेश्वर के महंत कृष्णगिरी महाराज ने आशीर्वचन दिया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कार्यक्रम में आये  अतिथियों का  स्वागत साथ  सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताते हुए कहा कि कल महानगर देहरादून में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा 100000 दीपों का जलने का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में किया है आप सभी से आह्वान है कि सभी लोग परेड ग्राउंड पर आकर इस ऐतिहासिक दिन  के साक्षी बने।

श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस मौके पर काबीना मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा,टपकेश्वर के महंत कृष्णदेव महाराज, डाँटकाली महंत रमन, गोस्वामी, दर्जाधारी मधु भट्ट, ज्योति प्रसाद गैरोला, बिनोद उनियाल,विश्वास डाबर, भाजपा संगठन महामंत्री  अजेय कुमार, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार, हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अजय कुमार,

सुरेंद्र मित्तल, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल,अनिल नंदा, विधायक खजान दास, बिनोद चमोली, सविता कपूर, आरके जैन, बलदेव पराशर,नारायण, जिला प्रचारक राकेश, राजेश सेठी, अरुण शर्मा, महेंद्र, पवन शर्मा,राजेंद्र ढिलो, सुरेंद्र राणा,बिजेंद्र थपलियाल, सुनील शर्मा संतोष सेमवाल संदीप मुखर्जी संकेत नौटियाल राजेश कंबोज मोहित शर्मा विनोद शर्मा विकास वर्मा, आलोक सिन्हा, प्रदीप कुमार,  अक्षत जैन रंजीत सेमवाल शकुल उनियाल संध्या थापा अर्चना बागड़ी प्रदीप दुग्गल देवेंद्र बिष्ट बलदेव नेगी सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *