Nirbhik Nazar

राम मंदिर के लिए चंद दिनों में जुटाया गया 4500 करोड़ का चंदा, जानें कितने लोगों ने दिया दान

अयोध्या: अयोध्या में आज जिस श्री राम मंदिर के हम दर्शन कर रहे हैं, क्या आपको पता है कि उसके निर्माण के लिए विश्व का सबसे बड़ा डोनेशन कैंपेन चलाया गया था। यह कैंपेन 14 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक चला था। जानकारी के अनुसार तकरीबन 45 दिन चले इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान में कुल करीब 10 करोड़ लोगों ने 2500 करोड़ का दान दिया है।

2.77 एकड़ जमीन पर श्री राम मंदिर का निर्माण

जानकारी के अनुसार साल 2019 में अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। अदालत ने करीब 2.77 एकड़ जमीन पर श्री राम मंदिर निर्माण की अनुमति दी थी। इसके अलावा 5 एकड़ जमीन मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने की अनुमति मिली है। अदालत के इस निर्णय के बाद ही मंदिर संबंधी ट्रस्ट ने साल 2021 में इसके निर्माण के लिए कैंपेन चलाया था।

अभी तक श्री राम मंदिर निर्माण  पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च

अनुमान है कि श्री राम मंदिर निर्माण में कुल करीब 1800 करोड़ रुपये खर्च आएगा। जानकारी के अनुसार साल 2020 में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि 5 फरवरी 2020 से 31 मार्च 2023 तक कुल करीब 900 करोड़ रुपये श्री राम मंदिर निर्माण में खर्च हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को मंदिर के निर्माणकार्य का शिलान्यास किया था। 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust इस अभियान को देश-विदेश में लेकर गया था। जिसमें 10 करोड़ से अधिक लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए दान किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *