Nirbhik Nazar

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला, कांग्रेस का आरोप- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी गाड़ियां, देखें Video

गुवाहाटी कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों असम में है। इस यात्रा को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। वहीं सोमवार को राज्य के सुनीतपुर जिला के जुमुगुरीहाट कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि हमलवार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए

इस हमले की एक वीडियो साझा करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरे वाहन पर अनियंत्रित भाजपा की भीड़ ने हमला कर दिया। उन्होंने विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे। उन्होंने पानी फेंका और  नारे लगाये। लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला राज्य के सीएम ने कराया था लेकिन इससे हम डरे नहीं हैं। हम संघर्ष करते रहेंगे।

इस हमले के बाद हमने पुलिस को सूचित किया

वहीं कांग्रेस पार्टी की संचार समिति की सदस्य महिमा सिंह ने बताया कि इस हमले के बाद हमने पुलिस को सूचित किया। हमलावरों ने जयराम रमेश के अलावा कुछ मीडियाकर्मियों से भी हाथापाई की। हमलावरों ने गाड़ी पर लगे स्टीकर फाड़ दिए और बीजेपी का झंडा लगाना एकी कोशिश भी की। जिससे गाड़ी का पिछला शीशा लगभग टूट गया।

व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यात्रा को कवर करने वाले एक व्लॉगर का कैमरा, बैज और अन्य उपकरण छीन लिए गए। पार्टी की सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि इलाके में बीजेपी का एक कार्यक्रम हो रहा था और मीडियाकर्मी उसे देखने के लिए गाड़ी से उतरे थे। जिसके बाद भीड़ ने हमला कर दिया। उस समय स्थिति बेहद ही डराने वाली हो गई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *