Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे खड़गे के दौरे को लेकर CONGने बनाई रणनीति, सम्मेलन में हर बूथ से आएंगे दो कार्यकर्ता

देहरादून: कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से दो-दो कार्यकर्ताओं को लाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्ति प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 28 जनवरी को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे।

वह देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन से कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। सम्मेलन में 11,700 से अधिक बूथों से कार्यकर्ता आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे से कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर नए जोश का संचार होगा।

प्रदेश कांग्रेस सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो प्रत्येक बूथ से दो-दो कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाएंगे। पार्टी की ओर से बाकायदा प्रभारियों के साथ आने वाले कार्यकर्ताओं का ब्योरा लिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से बूथ स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों को पहुंचाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद खरगे पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साह है। सम्मेलन के लिए विधानसभा वार प्रभारियों को नियुक्ति की गई है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *