Nirbhik Nazar

गणतंत्र दिवस पर 1132 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक, जानें कौन सा प्रदेश सबसे आगे

नई दिल्ली: इस साल के गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरता और सेवा मेडल से सम्मानित होने वाले अधिकारियों की लिस्ट सामने आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं मेडल पाने में कौन सा प्रदेश सबसे आगे है।

ये प्रदेश है सबसे आगे

गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 277 वीरता पदकों में से सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर पुलिस के 72 कर्मियों, महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मियों, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मियों, झारखंड के 23 पुलिसकर्मियों, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मियों, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मियों, एसएसबी से 21 कर्मियों को प्रदान किए गए हैं। शेष कर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से हैं।

277 कर्मियों को वीरता पुरस्कार

गणतंत्र दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी) दो को और वीरता पदक (जीएम) 275 कर्मियों को प्रदान किया गया है। 277 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 119 कर्मियों, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

किस विभाग को कितने मेडल

गृह मंत्रालय के मुताबिक, विशिष्ट सेवा के लिए 102 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा को, 32 अग्निशमन सेवा को, 27 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 27 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *