Nirbhik Nazar

‘मेरा जीवन खुद के लिए नहीं, देश के लिए समर्पित रहा’, भारत रत्न के ऐलान के बाद बोले आडवाणी

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हो चुकी है. रामलला यहां विराजमान हो चुके हैं. अब मंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरा लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका ऐलान किया और बताया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री को देश के सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. खुद 96 वर्षीय आडवाणी ने इस बारे में एक बयान जारी कर बताया कि वह पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से यह सम्मान से स्वीकार करेंगे.

लालकृष्ण आडवाणी ने अपने बयान में कहा, “मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ‘भारत रत्न’ स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है. यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की.”

इदं न मम” मेरे आदर्श वाक्य

आडवाणी ने कहा, “जब से मैं 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुआ, तब से मैंने केवल एक ही कामना की है – जीवन में मुझे जो भी कार्य सौंपा गया है, उसमें अपने प्यारे देश को समर्पित और निस्वार्थ सेवा की. जिस चीज ने मेरे जीवन को प्रेरित किया है वह आदर्श वाक्य है “इदं न मम” ─ “यह जीवन मेरा नहीं है. मेरा जीवन मेरे राष्ट्र के लिए है.”

आडवाणी ने इन दो नेताओं का दिया धन्यवाद

देश के उप प्रधानमंत्री रहे लालकृष्ण आडवाणी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साथ लंबे समय तक काम किया है. भारत रत्न से नवाजे जाने के बाद उन्होंने इन दोनों बड़े नेताओं का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और अन्य लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे सार्वजनिक जीवन में अपनी पूरी यात्रा के दौरान काम करने का सौभाग्य मिला.”

आडवाणी ने अपनी पत्नी को किया याद

आडवाणी ने कहा, “मैं अपने परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर अपनी प्रिय दिवंगत पत्नी कमला के प्रति भी अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करता हूं. वे मेरे जीवन में शक्ति और स्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं.” उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने प्रार्थना की, “हमारा महान देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करे.”

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *