Nirbhik Nazar

अपनी शादी के दिन शराब पीकर धुत हुआ दूल्हा, दुल्हन करती रही नशा उतरने का इंतजार; फिर जो हुआ…

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया गांव में गुरुवार को खूब चहल-पहल थी। गांव में बारात आनी थी। पूरा गांव तैयारियों में जुटा था। वर पक्ष  गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली का था। शाम को बड़े ही धूमधाम से बारात वधु पक्ष के यहां पहुंचती है। बारात में जमकर डांस किया जाता है। सब कुछ ठीक-ठाक हो चल रहा था। द्वारपूजन आदि की रस्में भी हो गईं।

दूल्हा कमल शराब के नशे में धुत था

इसी दौरान पता चलता है कि दूल्हा कमल शराब के नशे में धुत है। जैसे-जैसे रात होती है दूल्हे का नशा और भी बढ़ जाता है। इसके बाद वह एक रजाई पकड़ता है और सो जाता है। रातभर उसके दोस्त और परिवारजन उठाते रहते हैं लेकिन वह टस से मस नहीं होता है। दूल्हे की इस हरकत का पता दुल्हन को भी लग जाता है और वह शादी करने से इनकार कर देती है।

दुल्हन से शादी से किया इनकार

दुल्हन के शादी करने से इनकार करने के बाद मामला बढ़ जाता है। वर और वधु पक्ष के लोग आमने-सामने आ जाते हैं। लड़की को समझाने की कोशिश की जाती है लेकिन वह साफ़ कह देती है कि वह एक शराबी व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। इसके बाद वाद विवाद सुबह तक चलता रहा। सुबह वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया।

हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

सुबह बारात में आए लोग वापस चले जाते हैं लेकिन वधु पक्ष शराबी दूल्‍हे और उसके परिजनों को गांव में ही रोक लिया गया। लड़की पक्ष का कहना है कि शादी की तैयारी में काफी खर्च हुआ है, इसलिए उसकी भरपाई की जाए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को बुलाया जाता है, जहां वह मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *