Nirbhik Nazar

मौत पर आंसू बहा रहे थे परिजन, अचानक सामने आ गया बुजुर्ग…पढ़ें पूरी खबर

मैनपुरी: मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव चंदरपुर निवासी एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत की खबर आने के बाद परिजन बिलख रहे थे तभी अचानक वह सामने आ गए। बुजुर्ग को जीवित देख परिजन के होश उड़ गए। गलत पहचान के चलते पुलिस ने किसी अन्य के शव का पोस्टमार्टम करा दिया जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले वृद्ध के भतीजे को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया।

ये है पूरा मामला

गांव चंदरपुर निवासी 65 वर्षीय देवी दयाल रविवार को गांव सुलखनपुर एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह रिश्तेदारी में रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह परिजन को सूचना मिली कि वृद्ध सड़क हादसे का शिकार हुए हैं और शव गांव छाछा के पास पड़ा हुआ है। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने पहचान की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया। लेकिन इस बीच अचानक देवी दयाल अपने घर आ पहुंचे। उन्हें जीवित देख कर परिजन के होश उड़ गए। पहले तो आंखो पर यकीन नहीं हुआ।

हिरासत में भतीजा

देवी दयाल ने बताया कि बारिश होने की वजह से वह रिश्तेदारी में ही रुक गया था। पुलिस को जब पता चला कि वृद्ध जीवित है तो उन्होंने जिसका पोस्टमार्टम कराया है वह कौन है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने वाले भतीजे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *