Nirbhik Nazar

अब गांवों तक फैला कोरोना का संक्रमण,रामपुर में आशा सहित मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज 

यूपी दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गाजीपुर से करेंगे कमल ज्योति अभियान की शुरुआत

रामपुर/कैमूर। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना का संक्रमण अब गांव गांव तक भी फैल चुका है। तभी तो गांव से भी कोरोना की जांच कराने पर पॉजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। ताजा मामले के अनुसार, गुरुवार को रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज 4 गांव से मिले हैं। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 हो गयी है।जिसमें झाली, ऊचीनर,बसुहारी, पुनाव के बताए जाते है। 4 पॉजिटिव मरीजों में तीन महिला व एक पुरुष है। जिसमें एक आशा भी कोरोना पॉजिटिव है।जो उचीनर गांव की है। वही तीन पॉजिटिव महिलाओं में उचीनर, झाली, पूनाव, एक पुरुष बसुहारी गांव का है। यह जानकारी रामपुर पीएचसी प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने दी। पॉजिटिव मरीजों में दो लोगों को इलाज के लिए भभुआ आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। वही दो लोगों शुक्रवार को भभुआ आइसोलेशन सेंटर भेजा जाएगा।

कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी लोग सतर्क नहीं

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते 31 जुलाई तक लॉक डाउन लागू है। रामपुर प्रखंड में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ने व पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद भी क्षेत्र की आम जनता इससे बचाव के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना है। घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलना है। लेकिन इसके बाद भी लोग रामपुर प्रखंड के बेलांव बाजार सहित गांवों में बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *