Nirbhik Nazar

26 फरवरी से हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र, तैयारी में जुटी सरकार

देहरादून: उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण स्थित विधानमंडल भवन में करने का संकल्प है। लेकिन अभी इस बात पर संशय है कि सत्र देहरादून में होगा या भराड़ीसैंण में। सूत्रों के मुताबिक, सत्ता पक्ष और विपक्ष के ज्यादातर सदस्य भराड़ीसैंण में सत्र कराने के पक्ष में नहीं हैं। इसकी एक प्रमुख वजह मौसम बताया जा रहा है।

बहरहाल तीन दिन के सत्र से मुक्त होने के बाद अब प्रदेश सरकार के बजट सत्र की तैयारी में जुटने की संभावना है। सियासी दल भी यह मानकर चल रहे हैं कि मार्च महीने के पहले पखवाड़े के भीतर लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। प्रदेश सरकार आचार संहिता से पहले बजट पारित कराना चाहती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *