Nirbhik Nazar

दोषी थे तो पहले क्यों नहीं की कार्रवाई ? हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर बोले माहरा

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। यदि हरक सिंह दोषी थे तो उनके खिलाफ पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। दो साल तक क्या करते रहे।

माहरा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी और सीबीआई कार्रवाई कर रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं पर कार्रवाई इसका उदाहरण है। हरक सिंह रावत के मामले में डेढ़ साल पहले विजिलेंस जांच की गई। इस जांच में क्या हुआ इसे सार्वजनिक किया जाए।

हरक सिंह और मजबूत नेता के रूप में उभरेंगे

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जब तक भाजपा में थे। तब तक ठीक थे। उनके कांग्रेस में आने के बाद वह भाजपा की आंखों की किरकिरी बन गए। हरक सिंह पर लगे आरोप निराधार साबित होंगे और वे मजबूत नेता के रूप में उभरेंगे।

हरक सिंह रावत पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ पहले भी विजिलेंस ने भी कार्रवाई की है। जिम कार्बेट में सफारी प्रकरण और पेड़ कटान के मामले में ईडी ने हरक सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है। जब किसी प्रकरण की जानकारी ईडी को मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई करती है। मुझे लगता है आने वाले समय में बहुत सी चीजें स्पष्ट होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *