Nirbhik Nazar

उपला उतारने के दौरान महिला को विषैले सांप ने काटा,झाड़ फूंक के चक्कर में गयी जान

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ/कैमूर। घर में खाना बनाने के लिए उपला निकालने के दौरान महिला को सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनो ने अंधविश्वास में पड़कर झाड़-फूंक कराने ले गए।जिसमें महिला की मौत हो गई। घटना रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के निसिजा गांव की है। मृतक महिला निसिजा गांव निवासी सुरेश यादव की पत्नी 48 वर्षीय बिंदा देवी बतायी जाती है। जो अपने घर में सुबह खाना बनाने के लिए उपला उतार रही थी।

इसी बीच विषैले सांप महिला को डंस लिया। जब महिला ने चिल्लाई तो परिजनों ने इलाज के लिए ले जाने के बदले अंधविश्वास में पड़कर झाड़-फूंक कराने के लिए लांजी गांव ले गए। जहां झाड़-फूंक कराने के दौरान महिला की तबीयत नहीं सुधार हुआ। उसकी स्थिति और गंभीर बनती गई तो परिजन उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *