Nirbhik Nazar

’17 राज्यों में NDA और 12 राज्यों में BJP की सरकार’, राष्ट्रीय अधिवेशन में जेपी नड्डा के संबोधन की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को आगाज हो गया है। यह राष्ट्रीय अधिवेशन दो दिनों तक चलेगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बड़े नेता और मंत्री जुटे हैं। इस बार अधिवेशन का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव 2024 है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पढ़ें जेपी नड्डा के संबोधन की 10 बड़ी बातें।

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन की 10 बड़ी बातें

  1. ये सौभाग्य की बात है कि हम बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन के चश्मदीद गवाह बन रहे हैं। हम आज एक ऐसे माहौल में एकत्रित हुए हैं, जहां हमें पहले भी जीत मिली और भविष्य में भी जीत मिलेगी।
  2. देश के प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहने के बाद भी प्रधान सेवक की प्राथमिकता पार्टी है और वो हमेशा पार्टी के लिए खड़े रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पल-पल इस बात की चिंता करते हैं कि हम पार्टी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।
  3. 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने संघर्ष और उपेक्षा का काल देखा है, आपातकाल देखा। चुनाव में हार और जीत का काल देखा, लेकिन पिछला दशक उपलब्धियों से भरा हुआ गुजरा।
  4. भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। साल 2014 से पहले सिर्फ 5 प्रदेशों में हमारी सरकारें थीं और हम लंबे समय तक पांच-छह पर रुके हुए थे। 2014 के बाद देश के 17 राज्यों में एनडीए और 12 राज्यों में बीजेपी की सरकार है।
  5. साल 2014 से पहले हमारी पार्टी का उपहास होता था। लोग सोचते थे कि हम सरकार नहीं बनाए पाएंगे, लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और फिर से हमारी सरकार 2019 में भी बनी।
  6. जो महिला आरक्षण बिल 3 दशक से पास नहीं हो पा रहा था, वही नारी वंदन अधिनियम पीएम मोदी के नेतृत्व में सिर्फ 3 दिन में पास हो गया।
  7. साल 1989 में पालमपुर के राष्ट्रीय अधिवेशन में पास हुआ था कि हम राम मंदिर के निर्माण के लिए संभावना तलाशेंगे। कुछ लोगों ने कहा कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की।
  8. पश्चिम बंगाल में हमारे वोट 10 प्रतिशत वोट थे और विधायक सिर्फ 3 तीन थे, लेकिन आज हमारी संख्या 77 है। तैयार हो जाइए, क्योंकि अगली बारी हमारी है। बिहार, मणिपुर और त्रिपुरा में भी हमारी सरकार है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है।
  9. हम 1997 से गुजरात में लगातार जीतते आ रहे हैं। 2014 के बाद हमने पहली बार हरियाणा में सरकार बनाई और फिर 2019 में हमारी सरकार रिपीट हुई। हम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि असम में हमारी सरकार बनेगी, लेकिन 2014 के बाद हमने भाजपा की सरकार बनाई और दोबारा रिपीट भी किया है।
  10. जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास बढ़ा है, तभी यह संभव हो पाया। दलितों को सम्मान मिला, किसानों को मुख्य धारा में शामिल किया गया और वंचितों को विश्वास पैदा हुआ।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *