Nirbhik Nazar

‘हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज का सपना दिखा रहे मोदी…’, राहुल गांधी का PM पर हमला : Video & Tweet

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. ग्वालियर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने पीएम पर जोरदार हमला बोला और कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखा रहे हैं. कांग्रेस नेता ने भारतीय रेलवे में किराया बढ़ाने को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ज्यादातर नीतियां अमीरों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.

राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हवाई चप्पल’ वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखा, नरेंद्र मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं. हर साल 10% बढ़ता किराया, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट, बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पांव तक नहीं रख सकता.

राहुल ने आगे लिखा, वरिष्ठ नागरिकों तक से उन्हें मिलने वाली छूट छीन कर पिछले 3 वर्षों में सरकार उनसे ₹3,700 करोड़ की वसूली कर चुकी है. प्रचार के लिए चुनी गई ट्रेन के लिए आम आदमी की ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जाता है. गरीब और मध्यमवर्गीय यात्री रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिए गए हैं.

उन्होंने लिखा कि AC डिब्बों की संख्या बढ़ाने के लिये जनरल डिब्बों की संख्या कम की जा रही है, जिसमें मज़दूर और किसान ही नहीं छात्र और नौकरीपेशा भी यात्रा करते हैं. सामान्य डिब्बों के मुकाबले AC डिब्बों का निर्माण भी 3 गुना कर दिया गया है.

दरअसल रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करना, इन्हीं ‘कारनामों’ को छिपाने की साजिश थी. सिर्फ अमीरों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही रेलवे की नीतियां रेल पर निर्भर भारत की 80% आबादी के साथ धोखा है. मोदी पर भरोसा ‘विश्वासघात की गारंटी’ है.’

राहुल ने लिखा कि हर साल 10% बढ़ता किराया, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट, बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पांव तक नहीं रख सकता. वरिष्ठ नागरिकों तक से उन्हें मिलने वाली छूट छीन कर पिछले 3 वर्षों में सरकार उनसे ₹3,700 करोड़ की वसूली कर चुकी है.

प्रचार के लिए चुनी गई ट्रेन के लिए आम आदमी की ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जाता है. गरीब और मध्यमवर्गीय यात्री रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिए गए हैं. कांग्रेस नेता ने लिखा कि AC डिब्बों की संख्या बढ़ाने के लिये जनरल डिब्बों की संख्या कम की जा रही है, जिसमें मज़दूर और किसान ही नहीं छात्र और नौकरीपेशा भी यात्रा करते हैं. सामान्य डिब्बों के मुकाबले AC डिब्बों का निर्माण भी 3 गुना कर दिया गया है. दरअसल रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करना, इन्हीं ‘कारनामों’ को छिपाने की साजिश थी.

सिर्फ अमीरों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही रेलवे की नीतियां रेल पर निर्भर भारत की 80% आबादी के साथ धोखा है. मोदी पर भरोसा ‘विश्वासघात की गारंटी’ है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. इस बीच कल भाजपा ने आम चुनाव को देखते हुए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *