Nirbhik Nazar

उत्तरकाशी में सीएम धामी का भव्य रोड शो…रामलीला मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह, उमड़ा जनसैलाब

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी बड़कोट में भव्य रोड शो किया। मुख्यमंत्री के साथ यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत किया।

बड़कोट में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़कोट गांव के रामलीला मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी ध्वज के साथ ढ़ोल दमाऊ की थाप पर सड़क पर रासो तांदी लोकनृत्य किया। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी कार्यक्रम स्थल पहुंचीं।


देश और देशवाशियों की जरूरत के अनुसार नीति तय हो रही
इससे पहले सोमवार को भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लक्सर कस्बे में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर देश को सिरमौर बना दिया है। कहा कि देश में युवा पीढ़ी का भविष्य बनाने के लिए अनेक शिक्षण संस्थाएं, तकनीकी स्कूल, विश्वविद्यालय व आईआईटी खोले जा रहे हैं। साथ ही गरीब, किसान, मजदूर, युवा कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *