Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने ली यूआईआईडीबी की दूसरी बोर्ड बैठक, राज्य में सेवा क्षेत्र नीति, लागू करने के निर्देश, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की दूसरी बोर्ड बैठक की गई. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूआईआईडीबी के अधीन संचालित होने वाली तमाम योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए. साथ ही सीएम धामी ने कहा बोर्ड के कार्य संचालन के लिए स्वीकृत पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की जाये. सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश में सेवा क्षेत्र नीति लागू करने संबंधित प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कार्यों में शीघ्रता और तेजी लाये जाने के लिये नीतिगत मामलों को छोड़कर बाकी सभी विषयों पर विभाग के स्तर से निर्णय लेते हुए कार्यों का जल्द से जल्द निस्तारण करें. पहले लोक महत्व और तात्कालिक योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए. साथ ही उनके क्रियान्वयन पर फोकस किया जाए. जिससे उसके परिणाम सामने आ सकें. इसके अलावा सीएम ने पर्यटन और नागरिक उड्डयन के सचिव को जॉलीग्रांट- पंतनगर और नैनीसैनी में विमानों की नाइट लैंडिंग की संभावनाओं की कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा.उत्तराखंड चारधाम की तरह ही मानसखंड मंदिर श्रृंखलाओं के सौन्दर्यीकरण की योजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए.

दरअसल, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन का कार्य पूरा होने पर प्रदेश में साल भर बड़ी संख्या में पर्यटक आयेंगे. इसके साथ ही प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के लिये भी प्रयास करने के साथ ही तमाम स्थलों को चिन्हित कर उन क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर फोकस किया जाए. इसके लिए वेडिंग प्लानरों, होटल ग्रुप की मदद लेकर प्रचार -प्रसार पर भी ध्यान दिया जाए.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आवासीय अवस्थापनाओं को देखते हुए चिन्हित पुनर विकास योजनाओं के प्रस्तावों, हरिद्वार – ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, दो नयी टाउनशिप विकसित करने और कैंची धाम परियोजना के कार्यों में भी तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये. साथ ही सीएम धामी ने कहा राज्य हित में जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिये यूआईआईडीबी का गठन किया गया है उसके परिणाम जल्द से जल्द धरातल पर दिखाई दें.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *