Nirbhik Nazar

महाशिवरात्रि पर हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा, जानें किस दिन खुलेंगे बाबा के द्वार?

रुद्रप्रयाग: अगर आप भी केदारनाथ जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज महाशिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट की खुलने की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर ट्रस्ट ने विश्व प्रसिद्ध 12वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की शुभ तिथि की घोषणा की है। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे।

9 मई के शाम तक केदारनाथ धाम पहुंचेगी मूर्ति
ट्रस्ट के मुताबिक, भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति की 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा होगी। विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई के शाम तक केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को शुक्रवार सुबह 7 बजे खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि की गई है।

इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
गौरतलब है कि इससे पहले बसंत पंचमी पर भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी, जिसमें 12 मई को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पूरे विधि विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट इस बार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की घोषणा हुई थी। वहीं, आज महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा कर दी गई। साथ ही आज महाशिवरात्रि के मौके पर कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *