Nirbhik Nazar

कैमूर में कई थाने से जब्त देशी व विदेशी शराब पर चला रोलर,₹ 30 लाख के शराब नष्ट

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

भभुआ/कैमूर– बिहार में शराबबंदी के बाद जिले में कई थाने की पुलिस द्वारा देशी महुआ शराब व अंग्रेजी शराब को धंधेबाज के पास से बिक्री व लाने के दौरान जब्त किया। अंग्रेजी शराब की यूपी से लाने के दौरान पुलिस द्वारा बरामद किया गया। कैमूर जिले के अलग-अलग थानों में जब्त शराब को मोहनिया के प्रभारी एसडीएम और डीएसपी के उपस्थिति में रोलर चला कर नष्ट किया गया।

नष्ट किए गये शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बाजार मूल्य बताया जा रहा है।मोहनिया के प्रभारी एसडीएम रमेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 7998 लीटर शराब विभाग के निर्देश पर नष्ट किया गया है। शराबबंदी के बाद कैमूर जिले के अलग-अलग थानों द्वारा यह शराब जप्त किया गया था। उत्पाद विभाग ने इसका बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपए बताया जाता है।

मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि डेढ़ महीना पहले जब्त गये जिले के अलग-अलग थानों के पुलिस द्वारा शराब को वरीय पदाधिकारी के आदेश के अनुसार आज नष्ट किया गया। यह शराब कैमूर पुलिस द्वारा यूपी से बिहार में आने वाली सभी गाड़ियों की जांच के दौरान पकड़ी गई है तथा कुछ गुप्त सूचना के आधार पर कारोबारियो के पास से पकड़ी गई है । जिसको नष्ट किया गया है। बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद भी कोई चोरी छुपे लाता है तो उनके ऊपर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *