Nirbhik Nazar

‘BJP की कल्याणकारी योजना, इनके करोड़ों के घोटाले…’, तमिलनाडु में PM मोदी ने DMK और कांग्रेस को घेरा

तमिलनाडु: तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन कन्याकुमारी के लोगों को सजा देने का कोई मौका नहीं छोड़ती. आप एक के बाद एक उनकी हरकतें देखिए. बीस साल पहले अटल जी ने नॉर्थ साउथ कोरिडोर की नींव रखी थी. इस कोरिडोर के कन्याकुमारी नारीकुलम बीच का काम इन लोगों ने इतने वर्षों तक लटका कर रखा. 2014 में जब हमारी सरकार आई, तब हमने उसको पूरा किया. हम तमिलनाडु के इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है. मैं 1991 में एकता यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर गया था, इसबार मैं कश्मीर से कन्याकुमारी आया हूं. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को तोड़ने का सपना देखने वालों को नकार  दिया है. अब तमिलनाडु के लोग भी ऐसा ही करने जा रहे हैं. मैं तमिलनाडु की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं. तमिलनाडु में बीजेपी का प्रदर्शन इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा.

इतिहास घोटलों का…
पीएम मोदी ने आगे कहा कि DMK और कांग्रेस का इंडी गठबंधन कभी भी तमिलनाडु को विकसित नहीं बना सकता. इन लोगों का इतिहास घोटालों का है. इनकी राजनीति का आधार लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आना है. एक तरफ बीजेपी की कल्याणकारी योजना होती है, दूसरी तरफ इनके करोड़ों के घोटाले होते हैं. हमने ऑप्टिकल फाइबर, 5जी दिया, हमारे नाम पर डिजिटल इंडिया स्कीम है. इंडी गठबंधन के नाम पर लाखों करोड़ का 2जी का स्कैम है. DMK उस लूट की सबसे बड़ी हिस्सेदार थी. ये लिस्ट बहुत लंबी है और यही इंडी गठबंधन की सच्चाई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *