Nirbhik Nazar

यहाँ खाकी ने किया खाकी को शर्मसार, पुलिसकर्मी पर हुआ मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरी खबर…

जालौन: यूपी के जालौन जिले में महिला सिपाही से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में तैनात महिला सिपाही से उसी के साथ तैनात सिपाही ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला सिपाही ने इस घटना के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना उरई मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर नदीगांव थाने की है जहां एक महिला सिपाही ने अपने साथ तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसके साथ तैनात रहे सिपाही कर्मवीर ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब भी उसने इस घटना की शिकायत करने का प्रयास किया तो सिपाही ने जान से मारने की धमकी दी। लेकिन आरोपी सिपाही कर्मवीर के ट्रांसफर होने पर घटना की शिकायत पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों को बताई, जिसके बाद नदीगांव थाने में केस दर्ज किया गया।

वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कर्मवीर बीते दिनों नदीगांव थाने में तैनात था जहां उसने महिला सिपाही के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। महिला ने बताया कि दोनों एक ही थाने में तैनात थे उसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ कई बार रेप किया। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने आरोपी सिपाही का विरोध किया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत में पुलिस अधिकारियों को इस बात की भी जानकारी दी है कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल शादीशुदा है। महिला कांस्टेबल ने डर की वजह से लंबे समय तक शिकायत नहीं की। आरोपी का ट्रांसफर होने के बाद महिला ने पूरा मामला पुलिस अधिकारियों के सामने रखा।

घटना के बारे में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जांच के आदेश दिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *