Nirbhik Nazar

उत्तराखंड क्रांति दल ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, पाँचवी पर निर्दलीय को समर्थन, इन पर लगाया दांव

देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

यूकेडी ने जारी किए लोकसभा प्रत्याशी की सुची

उत्तराखंड क्रांति दल नें 4 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की।

गढ़वाल लोकसभा से आशुतोष नेगी को मैदान में उतारा।

हरिद्वार लोकसभा से मोहन असवाल को प्रत्याशी बनाया

नैनीताल लोकसभा से –  शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) उम्मीदवार।

अल्मोड़ा लोकसभा –  अर्जुन देव को चुनावी रण में उतारा

टिहरी लोकसभा सीट पर ukd निर्दलीय प्रतियाशी बॉबी पंवार को देगी समर्थन

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *