Nirbhik Nazar

25 लाख रुपये की गांजा बरामदगी मामले में फरार 4 अपराधी गिरफ्तार, दो फरार अभियुक्तों की तलाश जारी

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

गांजा को चोरी कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामो पर बेचने की थी योजना
भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल): 25 लाख रुपये की 2 क्विंटल 10 किलो गांजा बरामदगी मामले में फरार 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांचोपरांत अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने चैनपुर थाना में प्रेसवार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को 2 क्विंटल 10 किलो गांजा मारुती 800 कार से बरामद किया गया था। गांजा की पैकिंग को देखने से यह पता चल रहा था कि कहीं बाहर से मंगाया जा रहा है। गाड़ी में सवार दो लोग रात में अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए थे। 

जिसके बाद पुलिस ने जब्त गाड़ी के चेसिस नंबर एवं इंजन नंबर के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान किया शुरू कर दिया गया। इस दौरान गाड़ी पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के जसबिन्दर कौर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जो जाँच में कार जो फर्जी पाया गया। इसके बाद गाड़ी के सर्विस सेंटर से बात की गयी तो पता चला कि अंतिम बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गाड़ी की सर्विसिंग नयन मंडल नाम के व्यक्ति ने कराया है।

इस बीच पुलिस को गोपनीय सूत्रों से पता चला कि इस नंबर की गाड़ी कुछ रोज पहले भभुआ के ही दो युवक चला रहे थे। कई जगह सीसीटीवी फुटेज कैमरा के आधार पर यह सत्यापित किया गया कि भभुआ के ही दोनों युवक साकिब खां व तबरेज इस गाड़ी को चला रहे थे। जो चैनपुर थाना क्षेत्र में गांजा के साथ गाड़ी पकड़े जाने के पहले ही कूद कर फरार हो गए थे। 
पुुुलिस को सूत्रों से जानकारी मिला कि इस गांजा तस्करी में विकास गोंड व समीर खां शामिल है। जो कई बार इस मामले में जेल भी जा चुके है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले छापेमारी कर विकास गोंड को गिरफ्तार किया. उसने अपने चार साथियों के नाम बताया। रामपति साह के गोदाम से गांजा की चोरी की गई थी। उसे लेकर जा रहे थे 2 लोग तो पहले ही उतर गए थे। इसके बाद दो लोग गांजा लेकर जा रहे थे।तभी पुलिस पीछे पड़ गयी तो गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। यह भी बताया कि शकील खां चांद थाना से पहले भी 2 क्विंटल गांजा के साथ पकड़ा गया था। 

विकास के निशानदेही पर साकिब अंसारी,समीर खान ,दोनों भभुआ वार्ड 22, शकील खान ग्राम बीउर थाना चैनपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने भी अपना संलिप्तता स्वीकार की।गिरफ्तार सभी आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शकील खान रामपति साह का सहयोगी है। दोनों लोग मिलकर के गांजा की तस्करी करते थे। शकील ने पूरी योजना बनाई थी कि किस प्रकार गांजा की चोरी की जाएगी।उसने अपने साथियों के साथ मिलकर रामपति साह के गोदाम से गांजा की चोरी कराया। चोरी के गांजा को छोटे छोटे पैकेट बनाकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना की थी। यह भी बताया कि यह गांजा निकोटिन के रस में डुबाकर विशेष प्रकार से तैयार किया गया था।जिसका ब्लैक मार्केट में ऊंची कीमत पर बेचा जाता।

 एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। दो मुख्य अभियुक्त फरार है। जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। हाटा के रामपति साह का कई जगह गोदाम व घर होने की बात बताई जा रही है। हाटा के जिस गोदाम से गांजा चोरी होने की बात बताई जा रही है वह डेढ़ करोड़ में खरीदने की बात प्रकाश में आयी है। इसकी गिरफ्तार व संपति की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *