Skip to main content

Nirbhik Nazar

हरिद्वार लोकसभा सीट: BSP से चुनाव लड़ेंगी भावना पांडे, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया नामांकन…CONG के प्रतियाशी का ऐलान होना बाकी

हरिद्वार: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियो का एलान कर रहे हैं। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार से भावना पांडे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है, लेकिन बसपा ने आज अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

वहीं आज निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर हरिद्वार सीट से नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। भाजपा से इस सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे का नाम चर्चा में है। बता दें कि विधानसभा के चुनाव में उमेश कुमार ने भाजपा के गढ़ में खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। अब उनके लोकसभा से नामांकन करने के बाद इस सीट पर चुनाव दिलचस्प होगा।

नामांकन के बाद उमेश कुमार ने कहा कि यह हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई है।यहां के बेरोजगारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है। हरिद्वार के हर ब्लॉक और मुख्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में घूसखोरी हो रही है। किसानों की दुर्गती हो ही है। सभी सरकारें हमें गुलाम बनाना चाहती हैं।

उन्होंने तंज कसते हएु कहा कि ‘सबसे पहले उन प्रवासी पक्षियों को खदेड़ना है जो यहां आते हैं, दाना चुगते हैं वो फिर वापस दिल्ली चले जाते हैं, पांच साल यहां दिखते नहीं है।’ कहा कि हरीश रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक, सभी प्रवासी हैं।  कांग्रेस ने अभी हरिद्वार लोकसभा सीट से अपना प्रातियाशी घोषित नहीं किया है

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *