Nirbhik Nazar

यहाँ 13 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने बेच दिया नवजात ! डॉक्टर गिरफ्तार…

राजकोट: राजकोट के जसदन तहसील के एक गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां 13 साल की एक नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया. नाबालिग ने जिस प्राइवेट क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया उसी के डॉक्टर ने नवजात को बचे दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची से रिश्ते में लगने वाले भाई और चाचा ने रेप किया था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और पॉक्सो, मानव तस्करी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी चाचा और डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन भाई फरार है पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है.

13 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि करीब 9 महीने पहले उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी को अकेला देख रिश्ते में लगने वाले चाचा और 20 साल के भाई ने रेप किया. जिसके बाद उसके पेट में गर्भ ठहर गया था. रेप के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी थी. जिसकी वजह से वह डर गए थे और 9 महीने बाद बेटी के बच्चा पैदा हुआ. उन्हें बच्चा नहीं चाहिए था, जिसके बाद डॉक्टर ने उस बच्चे को किसी निसंतान दंपति को बेच दिया.

डॉक्टर ने बच्चे को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले पर  DYSP किशोर सिंह झाला ने बताया कि रेप समेत कई धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. तीन को गिरफ्तार कर लिया है एक फरार है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद पीड़िता और परिवार खौफ में है, पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *